कटनी में युवक पर तलवार से हमला: पैसे नहीं देने पर किया हमला, आठ हजार रुपए छीने

जनमत हिन्दी। कटनी के माधवनगर थाना क्षेत्र के संजय नगर में देर रात एक युवक पर तलवार से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है। परिजन घायल राहुल दुबे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है।घायल युवक और उसके परिजनों ने आरोप लगाया है कि हमला करने वालों ने उससे पैसे मांगे। पैसे देने से इनकार करने पर तलवार से हमला किया और उसके पास रखे करीब 8 हजार रुपये छीन लिए।मिली जानकारी के मुताबिक, संजय नगर निवासी राहुल दुबे देर रात होटल में काम करने के बाद एक माह की पगार लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोक लिया।घायल राहुल के अनुसार, इनमें पुत्ती चीनी और नेपाली मामा नाम के लोग शामिल थे। राहुल का आरोप है कि दोनों कथित तौर पर नशे की हालत में थे और उससे पैसे मांग रहे थे।राहुल के मुताबिक, पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों ने उस पर तलवार से हमला कर दिया। तलवार के वार से उसके सिर में गंभीर चोट आई। इसी दौरान उसके पास रखे करीब 8 हजार रुपये भी छीन लिए गए। हमले के बाद परिजन घायल युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। घायल युवक के परिजनों का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने डायल 112 पर शिकायत की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *