गणेश विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट: घाटों पर रोशनी से लेकर बैरिकेडिंग तक पुख्ता इंतजाम, विसर्जन खत्म होने तक तैनात रहेगा अधिकारी

जनमत हिन्दी। कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने गुरुवार को रिमझिम बारिश के बीच गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए पीरबाबा में बनाए जा रहे कृत्रिम विसर्जन कुंड का निरीक्षण किया। उन्होंने विसर्जन की सभी व्यवस्थाओं को और अधिक चाक-चौबंद बनाने और विसर्जन मार्ग की साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, एसडीएम कटनी जितेंद्र पटेल और तहसीलदार ग्रामीण अतुलेश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।इन स्थानों पर होगी प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्थाजिले में गाटरघाट, माई नदी, मोहन घाट, मसुरहा घाट, चाका तालाब, पुरैनी कुंड, पीरबाबा, गुलवारा घाट, रपटा घाट, सुरखी टैंक, बाबा घाट और छपरवाह घाट पर प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्था की गई है।रोशनी, बैरिकेडिंग और सीसीटीवी के निर्देशकलेक्टर आशीष तिवारी ने विसर्जन कुंड और घाटों के आसपास पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सुरक्षा की दृष्टि से पीडब्ल्यूडी विभाग को आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग करने के लिए कहा गया।प्रमुख विसर्जन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे, पीए सिस्टम, कंट्रोल रूम और अस्थायी पुलिस सहायता केंद्र की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में विसर्जन स्थलों पर रोशनी की व्यवस्था के लिए संबंधित तहसीलदारों को ग्राम पंचायतों और नगर परिषदों से समन्वय करने के निर्देश दिए गए।तैराक, होमगार्ड और लाइफ जैकेट रहेंगे तैनातकलेक्टर ने विसर्जन के दौरान सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित तैराक और होमगार्ड बल की तैनाती के निर्देश दिए। आवश्यकतानुसार लाइफ जैकेट और अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध रखने को कहा गया। संवेदनशील और अधिक भीड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।विसर्जन मार्गों पर यातायात व्यवस्था पर जोरकलेक्टर और एसपी ने विसर्जन स्थलों तक पहुंचने वाले मार्गों पर यातायात प्रबंधन के आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए। संकरे और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग, पार्किंग और वाहनों के आवागमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।नदी और तालाब के तटों पर सुरक्षित दूरी पर बैरिकेडिंग कर आवागमन नियंत्रित करने के निर्देश भी दिए गए।विसर्जन समाप्त होने तक मौजूद रहेगा स्थानीय अमलाकलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतिमा विसर्जन शुरू होने से लेकर प्रक्रिया की समाप्ति तक संबंधित विभागों का स्थानीय अमला विसर्जन स्थलों पर मुस्तैदी से मौजूद रहे। प्रतिमाओं का समयबद्ध और सुरक्षित विसर्जन सुनिश्चित करने के साथ विसर्जन स्थलों के आसपास भीड़ और वाहनों के दबाव को नियंत्रित करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *