उद्योगपति मदन लाल ग्रोवर पंचतत्व में विलीन: जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने दी अंतिम विदाई

जनमत हिन्दी। कटनी के सिविल लाइन क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिक, उद्योगपति एवं शिवभक्त मदन लाल ग्रोवर रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। नागपुर के मैक्स हॉस्पिटल में उपचार के दौरान शनिवार, 19 सितंबर को उनका निधन हो गया था। निधन की खबर से शहर में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी पार्थिव देह शनिवार को ही कटनी लाई गई थी।

रविवार को नदीपार स्थित मुक्तिधाम में गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके सुपुत्र रंजन बाबू ग्रोवर ने मुखाग्नि दी। इस दौरान परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

अंतिम संस्कार में उनके पोते रुद्राक्ष ग्रोवर सहित पूर्व मंत्री व विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक, मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल, बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, पूर्व विधायक सुनील मिश्रा, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, युवा भाजपा नेता एवं समाजसेवी यश पाठक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, उद्योगपति, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक और शहरवासी मौजूद रहे।

मदन लाल ग्रोवर के निधन से सामाजिक और औद्योगिक क्षेत्र में शोक व्याप्त है। अंतिम यात्रा और अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *