जनमत हिन्दी। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त कटनी जिलाध्यक्ष पारस जैन के स्वागत और अभिनंदन में मंगलवार को शहर में युवा शौर्य स्वागत यात्रा निकाली गई। शाम करीब 4 बजे मुख्य रेलवे स्टेशन से शुरू हुई यात्रा में काफी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता, भाजपा पदाधिकारी और समर्थक शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों, पार्टी के झंडों और कार्यकर्ताओं के नारों के बीच यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने पारस जैन का पुष्पमालाओं, पुष्पवर्षा और आतिशी स्वागत कर अभिनंदन किया। दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में महाआरतीस्वागत यात्रा कमानिया गेट स्थित प्रसिद्ध दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पहुंची। यहां पारस जैन सहित युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना की और महाआरती में सहभागिता की। मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं। इसके बाद यात्रा बरगवां होते हुए जिला भाजपा कार्यालय पहुंची, जहां स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पारस जैन का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने तथा सरकार और संगठन की योजनाओं और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। नवनियुक्त युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पारस जैन ने स्वागत के लिए वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और दृढ़ता के साथ निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। पारस जैन ने कहा कि जिले में युवा मोर्चा को और मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा। अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने के साथ उन्हें पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से युवा मोर्चा को जिले में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम का समापन कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित अल्पाहार के साथ हुआ।पदाधिकारियों और युवा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागतभाजपा कार्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में जिला भाजपा के पदाधिकारियों सुनील उपाध्याय, सपना सरावगी, अंकिता तिवारी, अमरीश वर्मा, अम्बु सहित अन्य पदाधिकारियों ने पारस जैन का स्वागत किया। स्वागत यात्रा में युवा मोर्चा के शुभ सोनी, सचिन निषाद, संस्कार मिश्रा, शेंकी जैन, नकुल सचदेवा, राजा सोनी, आयुष पाण्डेय, रोहित जैन, नमन जैन, अमित तिवारी, यश खरे, साध्वी निगम सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल रहे।
ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच निकली युवा शौर्य यात्रा: दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में महाआरती, फिर भाजपा कार्यालय में पारस जैन का हुआ अभिनंदन


































































































Leave a Reply