जनमत हिन्दी। कटनी नगर निगम के महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड के पार्षद अवकाश जायसवाल ने विद्युत विभाग पर बरगवां रोड पर सड़क की जमीन पर अवैध कब्जा कर विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में नगर निगम आयुक्त को शिकायत देकर संबंधित सड़क पर नियम विरुद्ध लगाए गए विद्युत ट्रांसफार्मरों को हटाने और नगर निगम की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। पार्षद की शिकायत के अनुसार बरगवां में एलआईसी बिल्डिंग के आगे और शारदा फर्नीचर के सामने नवनिर्मित मल्टी बिल्डिंगों में विद्युत कनेक्शन और इलेक्ट्रिफिकेशन कार्य के दौरान सड़क पर करीब 20 फीट तक कब्जा करवाया गया है। शिकायत में कहा गया है कि इस स्थान पर 4 से 5 विद्युत ट्रांसफार्मर सड़क पर स्थापित किए गए हैं। अवकाश जायसवाल ने शिकायत में आरोप लगाया है कि ट्रांसफार्मर लगाने के लिए आवश्यक जगह उपलब्ध कराना डेवलपर या मालिक की जिम्मेदारी होती है। इसके बावजूद बिल्डर को विद्युत कनेक्शन गलत तरीके से देते हुए ट्रांसफार्मर मल्टी बिल्डिंग के पास सड़क पर स्थापित कर दिए गए। इससे नगर निगम की भूमि पर अतिक्रमण हुआ है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि सड़क पर ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाने से नगर निगम की भूमि का उपयोग निजी मल्टी बिल्डिंगों के विद्युत कनेक्शन के लिए किया जा रहा है।पार्षद ने पूरे मामले की जांच कर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पार्षद का कहना है कि एक ओर नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर सड़क पर हुए कथित कब्जे को रोकने में नगर निगम की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि निजी मल्टी बिल्डिंग के सामने सड़क पर करीब 20 फीट जगह पर कब्जा कर ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं, लेकिन इन्हें नगर निगम द्वारा अब तक नहीं हटाया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार सड़क पर करीब 20 फीट जगह घेरकर लगाए गए इन ट्रांसफार्मरों के कारण आवागमन प्रभावित होने की आशंका है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।पार्षद ने नगर निगम आयुक्त से मांग की है कि बरगवां रोड पर नियम विरुद्ध लगाए गए 4 से 5 विद्युत ट्रांसफार्मरों के मामले की जांच कराई जाए।साथ ही संबंधित ट्रांसफार्मरों को हटाकर नगर निगम की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाए। हैरानी की बात तो यह है कि शिकायत के बाद भी अब तक ऐसी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जो जमीन में दिखाई दे रही हो। बिल्डिंगों के सामने कब्जा की गई वाली सड़क पर पेवर ब्लॉक भी लगवाए जा रहे हैं, जिसके कारण कार्रवाई नहीं होने की उम्मीद अधिक दिख रही है। सड़क पर सब्जी की दुकान लगाने वालों लगातार कार्रवाई करने वाली नगर निगम की टीम बरगवां से कब्जा हटाने में आसमर्थ नजर आ रही
बरगवां रोड पर 20 फीट सड़क कब्जाने का आरोप: सड़क पर ट्रांसफार्मर लगाने पर पार्षद ने उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग


































































































Leave a Reply