जनमत हिन्दी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रमुख मंदिरों, आयोजन स्थलों और जुलूस मार्ग पर विशेष निगरानी और यातायात प्रबंधन की योजना तैयार की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, डीएसपी अजाक शिवा पाठक ने लक्ष्मी नारायण मंदिर, श्री सत्य नारायण मंदिर सहित प्रमुख आयोजन स्थलों और निर्धारित जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात संचालन और पार्किंग की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जुलूस मार्ग में भीड़ और यातायात दबाव वाले संभावित स्थानों को चिन्हित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आयोजन समिति के पदाधिकारियों से चर्चा कर पुलिस और आयोजकों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया, ताकि महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस दौरान निरीक्षक एवं थाना प्रभारी यातायात अनूप सिंह, निरीक्षक सुरेन्द्र शर्मा, शशिभूषण दुबे और किशोर कुमार द्विवेदी सहित आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता रहेगी।
जन्माष्टमी पर सुरक्षा का चाक-चौबंद प्लान: मंदिरों और जुलूस मार्ग का पुलिस ने किया निरीक्षण, सुरक्षा, ट्रैफिक और पार्किंग पर फोकस


































































































Leave a Reply