वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष शुक्ला के निधन पर कलेक्टर आशीष तिवारी और एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने जताया शोक

जनमत हिन्दी। कटनी वरिष्ठ पत्रकार एवं एल्डरमैन श्री आशुतोष शुक्ला के आकस्मिक निधन पर कलेक्टर आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। कलेक्टर आशीष तिवारी ने श्री आशुतोष शुक्ला के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस अपार एवं असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें। कलेक्टर ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में जिला प्रशासन की संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। इसी तरह पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने भी कटनी के वरिष्ठ पत्रकार एवं एल्डरमैन श्री आशुतोष शुक्ला के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि निधन की खबर अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। उनका जाना सभी के लिए व्यक्तिगत एवं अपूरणीय क्षति है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस कठिन समय में उनकी और पूरे कटनी पुलिस परिवार की गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिवार को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *