जनमत हिन्दी। कटनी के माधवनगर थाने की झिंझरी पुलिस चौकी अंतर्गत हाइवे में डीजल चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस ने लगभग 225 लीटर डीजल और डीजल निकालने का उपकरण जब्त किया है। चोरी की वारदात में अन्य आरोपी भी शामिल है, जिनकी तलाश पुलिस टीम द्वारा की जा रही है। कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकार वार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मोर्य ने बताया कि 26 अगस्त को ट्रक चालक सुरेश कुमार खरोल ने माधवनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25-26 अगस्त की दरम्यानी रात वह अपना ट्रेलर ट्रक पिपरौंध गांव स्थित जायसवाल ढाबा के सामने खड़ा कर ट्रक में सो गया था। सुबह करीब पांच बजे उठने पर ट्रक की डीजल टंकी का ढक्कन टूटा हुआ मिला। टंकी को देखने पर पर पता चला कि ट्रक से डीजल चोरी किया गया है। फरियादी ने रात के समय ट्रक के आसपास सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार देखी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया। विवेचना को दौरान पुलिस ने तत्काल मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और सायबर सेल से तकनीकी सहयोग लेकर स्विफ्ट डिजायर कार का पता लगाया। कार पिपरौंध गांव निवासी नीलेश उर्फ अंकू जैन के लखापतेरी स्थित गोदाम में खड़ी मिली। गोदाम की तलाशी लेने पर पुलिस टीक को 9 डिब्बों में लगभग 225 लीटर डीजल, डीजल निकालने का पाइप, अन्य उपकरण और दो बड़ी बड़ी चुंगी मिली। पुलिस ने चोरी के आरोप में कार, डीजल निकालने के उपकरण जब्त कर लिए हैं। पुलिस टीम ने नीलेश उर्फ अंकू जैन को डीजल चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में में आरोपी नीलेश उर्फ अंकू जैन ने डीजल चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।
डीजल चोरी की वारदात भी अन्य आरोपी भी शामिल हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जांच में आरोपी के पूर्व में भी डीजल चोरी के अपराधों में संलिप्त रहने की जानकारी सामने आई है। आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर जिले में हुई अन्य डीजल चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जाएगी। पूछताछ से डीजल चोरी की अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना है। प्रकरण में विवेचना जारी है।
कार्रवाई में झिंझरी पुलिस चौकी प्रभारी एसआई राजेश कुमार दुबे, एएसआई शशिभूषण सिंह, सतीश भगत, प्रधान आरक्षक पंकज त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक राजेश चौधरी, आरक्षक संजय यादव, आरक्षक सौरव कुमार, आरक्षक चन्द्रकमल पाण्डेय और सायबर सेल के आरक्षक अजय साकेत की भूमिका रही।
पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल, उप पुलिस अधीक्षक शिवा पाठक और माधवनगर थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव के पर्यावेक्षण में की गई है।
खड़े ट्रक से डीजल चोरी करने वाला गिरफ्तार: कार से हाइवे में घूम कर करता था चोरी, डीजल और चोरी करने के उपकरण बरामद


































































































Leave a Reply