जनमत हिन्दी। ऑपरेशन शिकंजा के तहत पुलिस ने कटनी के निवार क्षेत्र से अवैध शराब और तासपत्तों से जुआ हारजीत का दांव लगाने वालों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि जरवाही गांव में अवैध रूप से शराब विक्रय किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना की तस्दीक और कार्रवाई के लिए पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई। दबिश के दौरान प्यारे लाल कुम्हार के कब्जे से 22 पाव शराब, शकुन बाई शर्मा के कब्जे से 26 पाव शराब बरामद की गई। सुनेहरी गांव क्षेत्र से सुमेर सिंह, विनय सिंह, सुखदेव सिंह, सुनील सिंह को कच्ची शराब सहित पकड़ा है। 50 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई है। साथ ही मौके पर अवैध शराब निर्माण के लिए तैयार किए गए काफी मात्रा में लाहन को नष्ट किया गया है। पुलिस ने जरवाही गांव में तासपत्तों से हारजीत की सूचना मिलने पर दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आठ आरोपियों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों में जरवाही गांव निवासी तेजी लाल रजक, राहुल पटेल, अजय पटेल, करण बर्मन, लटोरा चौधरी, सुनील चौधरी, राजू चौधरी, दीपक बर्मन का नाम शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार हजार 310 रूपए और तासपत्तों से जब्त किए गए हैं। वहीं ग्राम जरवाही में प्यारे लाल कुम्हार व्दारा उपद्रव कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने पर धारा उकसे खिलाफ बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक और उपद्रवी तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है, ताकि किसी तरह के अपराध और नशे का अवैध कारोबार नहीं हो सके।
कटनी में ऑपरेशन शिकंजा: 50 लीटर कच्ची शराब जब्त, तास पत्तों से हारजीतबका दांव लगा जुआरियों को दबोचा


































































































Leave a Reply