कार्यकर्ताओं को सौंपी जनसंपर्क की जिम्मेदारी: कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में नेताओं का संदेश– मजबूत संगठन ही चुनावी जीत की सबसे बड़ी ताकत

जनमत हिन्दी। कटनी जिले में कांग्रेस द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस और शहर कांग्रेस  के सभी ब्लाक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष और मंडलम अध्यक्षों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सत्र गुरुवार को भी जारी रहा है।
दूसरे दिन प्रशिक्षण कार्यक्रम में मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंधार, प्रदेश संगठन महामंत्री संजय कामले, प्रमिल मित्रा सहित निर्वाचन प्रभारी ललित सेन अन्य वरिष्ठ प्रशिक्षकों ने ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष और मंडलम अध्यक्षों को विस्तार से ग्रामीण-शहर स्तर पर संगठन को मजबूत करने और  जन हितैषी मुद्दों को लेकर आम जनता तक पहुंचने की बात कही। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय ध्वज फहराकर वंदे मातरम गीत गायन की गया था। संगठन सृजन के दूसरे दिन गुरुवार को अपने निर्धारित समय से ठीक 10 बजे शुरू कर दिया गया था।
सत्र की शुरुआत मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंधार द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। दूसरे सत्र की शुरुआत मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा की गई जिसके पश्चात मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी हरीश चौधरी द्वारा की गई थी। इस अवसर पर जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व विधायक सौरभ सिंह, शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला, जिला प्रभारी मनु मिश्रा विधानसभा प्रभारी ओमकार सिंह, मयंक त्रिपाठी त्रिपाठी, दुर्गेश पटेल, विवेक गोल्डन पाण्डेय सहित काफी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *