जनमत हिन्दी। झूलेलाल चालिहा महोत्सव समिति द्वारा कटनी शहर के गुरुनानक वार्ड स्थित झूलेलाल मंदिर में मनाये जा रहे झूलेलाल चालिहा महोत्सव की श्रृंखला में आज 2 अगस्त रविवार को विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह 9 बजे से कटनी नदी के कटाईघाट पर जल देवता की पूजा अर्चना, भजन कीर्तन अखों पल्लव, आरती व दीपदान का आयोजन किया गया। इस मौके पर गायक नरेश चंदानी, हरीश बहलानी द्वारा प्रसिद्ध सिंधी गीत “मुहिंजी बेड़ी अथाई विच सीर ते पल्लव पाया थी माँ ज़िंदह पीर ते “ यादि गीत प्रस्तुत किए गए। जिसमे श्रद्धालु झूम उठे कार्यक्रम में उपस्थित भारी जनसमूह के बीच धर्ममय अद्भुत नजारा दिखा। समाजसेवी संजय खूबचंदानी ने बताया कि इस मौके पर नदी के पावन तट में जमकर भजनों की लहरियां व भगवान वरुण देव के जयकारे गूंजे व सबको सिंधु नदी का नज़ारा दिखा। बड़ी संख्या में सिंधी समाज सहित अन्य समाज के लोगों की उपस्थिति रही। समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने की मिला। अंत में स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंदू लाल जादवानी, मोहनलाल बत्रा, महेश बहलानी, अशोक बेसानी,अमर चेतवानी,नेवंदराम खूबचंदानी,पार्षद अवकाश जयसवाल, गोविंद चावला, हरीश बहलानी, सुरेश गांधी, बालचंद चेतवानी, राजकुमार चेलानी, हेमंत सखानी, बसंत थारवानी, मनोहरलाल बजाज, संजय खूबचंदानी, सुरेश बजाज, अजित केसवानी, वीरेंद्र लालवानी, मदन सेवलानी, राजेश खूबचंदानी, नारायण वलेचा, अक्षत नागवानी, प्रेम बत्रा, कालू तनवानी, टेकचंद साहनी भेजू जेसवानी, रूपेश खूबचंदानी, अमर पुरुसवानी, अशोक आहुजा, रवि मोटवानी, राजकुमार खीयानी राजा केलवानी, राजेश रोहरा, राजेश बनवारी, सुरेश रोचलानी, सुशील जसूजा, महेश रोचलानी, गोप मोटवानी, गौतम गैलानी, मेघराज खूबचंदानी, अमृत तनवानी, जेरामदास गुरनानी अमित मंगलानी, सुभाष गलानी, सुनील बजाज जगदीश आहुजा, बलराम हासानी, अशोक टोपनानी, सिंधी भवरण ग्रुप, सुहिंडा सिंधी ग्रुप, सुपर ग्रुप के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
झूलेलाल चालिहा महोत्सव: भक्ति, भजन और दीपदान से आलोकित हुआ कटनी नदी घाट, उमड़ा आस्था का सैलाब


































































































Leave a Reply