जनमत हिन्दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 136वें संस्करण का प्रदेश स्तरीय सामूहिक श्रवण कार्यक्रम रविवार को कटनी के मुड़वारा मंडल के बूथ क्रमांक-66 अंतर्गत होटल सत्कार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद, विधायक, महापौर सहित जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और काफी संख्या में कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को एक साथ सुना। इस आयोजन का संगठन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रसारण भी किया गया, जिससे राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व भी जुड़ा। कार्यक्रम में सांसद विष्णु दत्त शर्मा, जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक, विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, वरिष्ठ नेता रामरतन पायल, अलका जैन, सुखदेव चौधरी, सुनील उपाध्याय, कार्यक्रम प्रभारी रवि खरे सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वप्रथम कारगिल विजय दिवस का उल्लेख करते हुए देश के वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है तथा यह ऐसी तिथि है जिसे देश कभी नहीं भूल सकता।
प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं की प्रतिभा और उपलब्धियों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय छात्र विज्ञान के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं।
कटनी में गूंजा ‘मन की बात’ का संदेश: सांसद-विधायक और महापौर सहित कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री का प्रेरक संबोधन, होटल में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम


































































































Leave a Reply