जनमत हिन्दी। कटनी जिले के एनकेजे थाना क्षेत्र के ग्राम सरस्वती में स्थित शासकीय कन्या परिसर विद्यालय में शनिवार दोपहर पांच छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बच्चों को सांस लेने में तकलीफ और तेज घबराहट होने के बाद तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर्स की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है। दोपहर में स्कूल में सब कुछ सामान्य चल रहा था, तभी कुछ छात्राओं की सांस फूलने लगी और घबराहट होने लगी। देखते ही देखते पांच छात्राओं की हालत ज्यादा बिगड़ गई, जिससे स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन ने बिना देर किए निजी वाहनों और एम्बुलेंस की मदद से बीमार छात्राओं को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में भर्ती कराई गई छात्राओं के नाम वसुंधरा सिंह, खुशबू, दिव्या, शबनम और पायल हैं। घटना की खबर मिलते ही छात्राओं के घरवाले परेशान होकर अस्पताल पहुंचे। बीमार छात्रा वसुंधरा सिंह टेकाम के पिता अरविंद सिंह टेकाम ने स्कूल प्रबंधन और वहां की व्यवस्थाओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी 11वीं कक्षा में पढ़ती है और इसी परिसर के हॉस्टल में रहती है। अरविंद सिंह ने आरोप लगाया कि हॉस्टल में पिछले कई दिनों से बच्चों को बेहद घटिया और खराब क्वालिटी का खाना परोसा जा रहा है। बार-बार की जा रही इसी लापरवाही की वजह से बच्चों की तबियत बिगड़ी है।
खाना खाने के बाद बिगड़ी तबियत: सरकारी छात्रावास की छात्राएं हुई बीमार, सांस फूलने और घबराहट से मचा हड़कंप


































































































Leave a Reply