जनमत हिन्दी। कटनी में भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी जी का 144 वां रथयात्रा महोत्सव गुरूवार को शहर में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा जगन्नाथ चौक स्थित श्री जगदीश स्वामी मंदिर से बारिश कि बौछारो के बीच भव्य और विशाल रथयात्रा निकाली जा रहीं सुसजिज्जत रथ पर सवार हो कर जगन्नाथ महाप्रभु अपने भक्तों को दर्शन देने निकले इसके पहले बुधवार की शाम विशाल वाहन रैली निकाली गई थी वाहन रैली जगन्नाथ स्वामी मंदिर से प्रारंभहोकर घंटाघर, शहीद द्वार, स्टेशन रोड होते हुए शेर चौक, आजाद चौक से वापस जगन्नाथ मंदिर पर आकर सम्पन्न हुई। वाहन रैली में यूथ कटनी, नारी शक्ति, श्री काल भैरव समिति, शिव शक्ति महिला मंडल समेत शहर गणमान्य लोग मौजूद रहे। मिलन ग्रुप और महिला मंडल, बजरंग बाल रामायण समाज परिवार का विशेष सहयोग रहा आज सुबह सरावगी परिवार की ओर से भगवान श्री को पोशाक भेंट की गई व महाआरती कर प्रसाद का भोग चढ़ाया गया। लोक नृत्य, केरल के भक्ति बैंड रहेंगे आकर्षण का केन्द्र रथयात्रा में छत्तीसगढ़ का आदिवासी लोक नृत्य, केरल के भक्ति बैंड आकर्षण का केंद्र रहें। भगवान जगन्नाथ जी का 1100 दीपों से महाआरती की गई। उसके बाद स्थयात्रा शुरू हुई, जो आजाद चैक, शेर चौक, सुक्खन चौक, झंडा बाजार, सुभाष चौक होते हुए सब्जी मंडी स्थित श्रीराधाकृष्ण मंदिर पहुंचकर समाप्त होगी।
श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का संगम: 144वें रथयात्रा महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, लोक नृत्य, केरल भक्ति बैंड ने बांधा समां






























































































Leave a Reply