भक्ति, परंपरा और उत्साह का संगम: कटनी में सजेगा ऐतिहासिक दधिकांदो महोत्सव, सर्वसम्मति से हुआ निर्णय

जनमत हिन्दी। कटनी की श्री बधाई उत्सव कमेटी की वार्षिक बैठक दधिकांदो महोत्सव के लिए श्रीराम दरबार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक प्रेम प्रकाश दीक्षित की अध्यक्षता और सुरेश सराफ के सानिध्य में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से इस वर्ष 72वां दधिकांदो महोत्सव 6 सितंबर 2026 दिन रविवार को भव्य रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। जिसमें भगवान श्री की शोभायात्रा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ पूर्व वर्षो की तरह ही निकाली जाएगी। बैठक में नवीन कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। कार्यकारिणी में संरक्षक मंडल में विधयक संजय पाठक, राजू अग्रवाल, राजू खंडेलवाल, बिहारी लाल सोनी, अनिरुद्ध अग्रवाल, ओमप्रकाश टुडहा, गणेश मोर, पदम त्रिपाठी, सुरेश सराफ, मनोहर मनोज, विपुल कोटक, अजय सरावगी, नरेंद्र खंताल , रम्मू बिलैया शामिल है। संयोजक मंडल में प्रेम प्रकाश दीक्षित, संजीव चौदहा, अध्यक्ष अभिषेक पुरवार, उपाध्यक्ष शिवम पहारिया, कृष्णा सोनी, कृष्ण गोपाल गर्ग, सचिव अतीष खंमपरिया, सह सचिव अभिषेक बर्मन राहुल सुहाने, मयंक सोनी, रविंद्र चौदहा, कोषाध्यक्ष संतोष पांडे, प्रचार मंत्री सिद्धार्थ खर्द, राहुल सरावगी, यश चौदहा, मयूर खंडेलवाल, शुभम सोनी, सजावट मंत्री सुशील बरसैया, सतीश मोर, संगठन मंत्री रौनक खंडेलवाल, टीनू सचदेवा, प्रदीप द्विवेदी, सोशल मीडिया प्रभारी कृष्णा सोनी, अखिलेश पुरवार, राज सोनी, कृष्णा सेठिया, वैभव पुरवार, सम्मानित सदस्यों में विधायक संदीप जयसवाल, विधायक प्रणय पांडे, विधायक धीरेंद्र सिंह, महापौर प्रीति संजीव सूरी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, शहर कांगे्रस अध्यक्ष अमित शुक्ला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, प्रदीप मित्तल, शशांक चांडक, सुमित अग्रवाल, सुरेश गुप्ता, पवन मित्तल, चंद्रशेखर चौदहा, पूर्व विधायक श्रीमती सरोज बच्चन नायक, पितांबर टोपनानी, भगवान दास माहेश्वरी, प्रवीण बजाज, विजेंद्र मिश्रा, पूर्व विधायक सुकृति जैन, गिरिराज किशोर पोद्दार, रामरतन पायल, प्रियदर्शन गौर, सतीश शर्मा, चमन लाल आनंद, मनीष गई, मोहनलाल चौदहा , राजेश दीक्षित, मिथिलेश जैन, प्रेम बत्रा, उमाशंकर सुहाने, चीनी चेलानी, मथुरा प्रसाद सोनी, अभिलाष दीक्षित, राजू शर्मा, निरंजन पंजवानी, सुनील मिश्रा, आशीष गुप्ता संजय गुप्ता, रमेश सोनी, अशोक सेठिया, सुभाष साहू, अशोक रिझवानी, विनय दीक्षित, सुरेश सोनी, प्रकाश रजक, विजय गड़ोदिया, अवकाश जायसवाल, माधव चौदहा, सोनू बेहरे, सौरभ नायक, संतोष गुप्ता, जमुना बिचपुरिया, बिल्लू शर्मा, ललित सोनी शामिल है। जुलूस संचालन समिति में बेबू चौदहा, संजय चौदहा, अतुल बिलैया, अनुराग सरावगी, मनीष सराफ सहित अन्य शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *