नगर निगम में पेंशन-सेवा समाधान शिविर: पेंशन, ईपीएफ, एनपीएस सहित सेवा संबंधी समस्याओं का होगा तत्काल समाधान, आयुक्त भी रहेंगी मौजूद

जनमत हिन्दी। कटनी नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार के निर्देश पर आज 10 जुलाई को सुबह 11 बजे से नगर निगम कार्यालय के कक्ष क्रमांक  44 में पेंशन और सेवा संबंधी समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा।  शिविर के दौरान निगमायुक्त की मौजूदगी में अधिकारी-कर्मचारियों की पेंशन, परिवार कल्याण निधि, ईपीएफ, ईएसआईसी, जीपीएफ, एनपीएस, यूएएन और विधिक मामलों सहित सेवा संबंधी विभिन्न समस्याओं पर सुनवाई की जाकर आवश्यकता अनुसार संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर प्रकरणों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, जिससे पात्र कर्मचारियों  को समय पर राहत मिल सके। निगमायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक प्रकरण का गंभीरता, संवेदनशीलता और उत्तरदायित्व के साथ निराकरण किया जाए। किसी भी पात्र कर्मचारी या पेंशनर के प्रकरण में बेवजह देरी नहीं की जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और पेंशनरों की समस्याओं का तत्काल समाधान नगर निगम की प्राथमिकता है।  शिविर के सुव्यवस्थित संचालन के लिए विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *