थाने में हाजरी देगी आदतन अपराधी महिला: एसपी के प्रतिवेदन पर डीएम ने दिया आदेश, राज्य सुरक्षा के तहत कार्रवाई

जनमत हिन्दी। कटनी जिला दंडाधिकारी कलेक्टर आशीष तिवारी ने माधवनगर थाना क्षेत्र निवासी फूलमति उर्फ फूला नामक महिला के खिलाफ मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आगामी 5 माह की अवधि तक प्रतिमाह की 15 तारीख को पुलिस थाना माधवनगर में उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर की है। पुलिस प्रतिवेदन के अनुसार फूलमती एक आदतन अपराधी है और वर्ष 2016 से ही माधवनगर थाना क्षेत्र में लगातार अपराध करते चली आ रही है। इसके खिलाफ अब तक 7 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है। जिनमें आमजन के साथ गाली-गलौज करना, मारपीट करना, जान से मारने की धमकी देना, अवैध शराब का विक्रय करना और अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर बलवा जैसे अपराध शामिल है। पुलिस द्वारा फूलमती के खिलाफ कई बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई, लेकिन आदतन अपराधी के आचरणमें कोई सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद जिला दंडाधिकारी द्वारा राज्य सुरक्षा के तहत आदेश जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *