लाखों की सड़क पर भ्रष्टाचार की दरारें: विजयराघवगढ़ विधानसभा के नदावन गांव में सड़क निर्माण में मनमानी, बिजली के पोल से हादसे की आशंका

जनमत हिन्दी। कटनी जिले की विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आने वाले नदावन गांव में बनाई जा रही रोड की गुणवत्ता  पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। रोड निर्माण होते है कई स्थानों में दरारें आ गईं हैं। इसके साथ ही सड़क निर्माण में मनमानी के आरोप भी लग रहे हैं। सड़क के बीच में बिजली के पोल को किनारे करने की बजाए उसके दोनो ओर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, जिसके कारण हादसे की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है, बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा लगातार मनमानी करते हुए सड़क का निर्माण कराया  जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बीच सड़क पर बिजली के पोल होने से हर दिन, हर समय हादसे की आशंका बनी रहेगी। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान ही उसमें दरारें आ रही हैं, ठेकेदार द्वारा मानकों के अनुसार सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। सड़क निर्माण के दौरान ही उसमें दरारें आ रही हैं, गुणवत्ता को दरकिनार कर कराए जा रहे निर्माण की जांच भी नहीं कराई जा रही है, जिसके कारण जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री और जिम्मेदार अधिकारियों की भी भूमिका की जांच की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *