जनमत हिन्दी। स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत जबलपुर-कटनी नेशनल हाईवे पर तेवरी गांव के पास सोमवार को तेज रफ्तार पिकअप ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसके कारण बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का शिकार हुए युवकों की पहचान संतोष सेन और चंदू आदिवासी के रूप में हुई है, जो बिलहरी चौकी क्षेत्र के घूघरा गांव के रहने वाले थे। सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दोनों अपनी मोटरसाइकिल से तेवरी की ओर जा रहे थे। जानकारी के अनुसार दोनों युवकों ने जैसे ही नेशनल हाईवे से तेवरी गांव की ओर अपनी बाइक को मोड़ा, तभी कटनी से जबलपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी खतरनाक थी कि दोनों युवक बाइक से छिटककर हवा में उछले और सड़क पर काफी दूर जाकर गिरे। दोनों युवकों को सिर और शरीर पर बेहद गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।
कटनी में सड़क हादसा: नेशनल हाइवे में पिकअप ने बाइक को टक्कर, दो युवकों की मौत



































































































Leave a Reply