जनमत हिन्दी। कटनी जिले को कुपोषण की समस्या से समूल मुक्ति के लिए पिछले 3 वर्षों से सेवा भारती द्वारा कुपोषण उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है इसी श्रृंखला में नगर निगम कम्युनिटी हॉल कटनी में गर्भवती मातृशक्ति सुपोषण, संभाल अभियान आयोजित किया गया। अभियान के अंतर्गत न केवल गर्भवती माता को सर्वे के उपरांत पोषण किट का वितरण किया अपितु सेवा भारती की मातृ शक्ति सदस्यों के द्वारा उनके देखभाल तथा शिक्षा की जवाबदारी भी ली गई और आगामी 3 महीने तक उनके स्वास्थ्य की चिंता के साथ-साथ उनके सुपोषण की व्यवस्था भी सेवा भारती के सदस्य करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य बाल कल्याण आयोग की सदस्य श्रीमती मेघा पवार ,सेवा भारती के प्रांत संगठन मंत्री आत्माराम दुबे, समाजसेवी विपिन तिवारी, डॉ अमित साहू तथा अध्यक्षता के रूप में कटनी जिलाधीश श्री आशीष तिवारी मंचासीन रहे। सेवा भारती का लक्ष्य उद्देश्य तथा कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी आत्माराम दुबे ने दी और मेघा पवार जी ने मातृशक्ति सुपोषण के संबंध में क्या आवश्यक वस्तुएं रहती है विस्तार से जानकारी दी, जिलाधीश महोदय आशीष तिवारी जी ने इस तरह के आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि शासन के अतिरिक्त भी सेवा भारती जैसी संस्थाएं आज समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी है जो निश्चित रूप से सराहनीय है प्रत्येक कार्य में शासन के साथ यदि समाज जुड़ जाता है तो वह कार्य लक्ष्य को प्राप्त होता है उन्होंने सेवा भारती जैसी ही अन्य संस्थाओं के बारे में भी जानकारी दी मंच पर सेवा भारती के अध्यक्ष रवि नायक, जिला महिला बाल विकास अधिकारी प्रतिभा पांडे तथा सेवा भारती उपाध्यक्ष आरती सोनी भी मंचासीन रहीं। आभार प्रदर्शन पुनीत नगरिया ,प्रीतेश बिलैया ने और मंच का संचालन अमित कनकने, वन श्री कुवैती ने किया। कार्यक्रम में संजय त्रिपाठी,अरुण सोनी तथा सेवा भारती के सम्माननीय सदस्यों तथा मातृशक्ति की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।










Leave a Reply