कटनी में फिर हुई चाकूबाजी: हमले के बाद भी हिम्मत नहीं हारी, घायल युवक खुद पहुंचा पुलिस चौकी

जनमत हिन्दी। कटनी कोतवाली थाने की बस स्टैंड चौकी क्षेत्र के में रविवार देर रात एक युवक पर धारदार चाकू से हमला कर दिया गया। चाकू के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। हमले का कारण जनसुनवाई में शिकायत करना बताया जा रहा है। जिनके खिलाफ शिकायत की गई थी, उसी पक्ष के लोगों ने चाकू से हमला किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार नदी पार निवासी रमेश अहिरवार रविवार रात जब खेर माता मंदिर में दर्शन करने गए थे, तभी मोहल्ले के ओम कचेर और सोजल अहिरवार ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने रमेश की जांघ पर चाकू से हमला कर दिया और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। हमले के बाद घायल रमेश ऑटो से बस स्टैंड चौकी पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उनकी जांघ में चाकू फंसा हुआ था, जिसे उन्होंने पुलिसकर्मियों के सामने निकालकर टेबल पर रखा। पुलिस ने तत्काल पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बस स्टैंड चौकी प्रभारी सिद्धार्थ राय ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर आरोपियों पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *