जनमत हिन्दी। कटनी ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक सौरभ सिंह ने रविवार को जिले की बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन मजबूत करने का आह्वान किया। वहीं जिलाध्यक्ष के दौरे के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम कछारी, परसेल और बड़वारा पहुंचे थे। जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर ग्राम स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की बात कही। साथ ही आम जनता के हर मुद्दों को उठाते हुए सरकार की जन विरोधी नीतियों की जानकारी ग्रामीणों को दें। उन्होने कहा कि आम जनता इन दिनों भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान हैं महंगाई चरम पर है, युवा रोजगार की तालाश में दर-दर भटकने को मजबूर हो रहे हैं। किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रही है जिससे किसान सहित हर वर्ग भाजपा की जनविरोधी नीतियों दुखी हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि आम जनता कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। आम जनता के हर मुद्दों को उठाते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतरने का समय आ गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष के दौरे के दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विकास निगम, आदिवासी जिला अध्यक्ष ओंकार सिंह सहित काफी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
भाजपा की नीतियों से जनता परेशान: ग्रामीणों के बीच पहुंचे कांग्रेस नेता सौरभ सिंह, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात


































































































Leave a Reply