कटनी मर्डर केस का खुलासा: बिहार से दबोचे गए 5 आरोपी, ऑटो से उतारकर की थी हत्या

जनमत हिन्दी। कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र में हुए एक हत्याकांड का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया है। हत्या के मामले में फरार चल रहे पांच आरोपियों को बिहार के पटना जिले से पुलिस ने किया है। पुलिस ने बताया कि 12 मार्च 2026 को फरियादिया डिजाइन बाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम बूढ़ा ललितपुर के मेहराज पारधी, टन्नी पारधी, कलवा पारधी, जबल पारधी सहित अन्य लोगों ने उनके पति उन्हत्तर पारधी की हत्या कर दी है। आरोपी ने उन्हत्तर पारधी को ऑटो से उतारकर अपने साथ ले गए और धारदार हथियार चाकू, बका से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को पहाड़ के नीचे एक गड्ढे में फेंक दिया गया था। इस मामल में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। आरोपी पारधी समुदाय के साथ डेरा बदलकर अज्ञात स्थानों पर छिपते रहे। लगातार दबिश के बावजूद जब कोई सुराग नहीं मिला, तब पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बिहार के पटना जिले में छिपे हैं। सूचना मिलते ही तत्काल एक पुलिस टीम बिहार भेजी गई। वहां गोपनीय तरीके से जानकारी जुटाकर पुलिस ने घेराबंदी की और पांच आरोपियों मेहराज पारधी, टन्नी पारधी, अजूबा पारधी, ओकीन पारधी और सोजन पारधी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 2 चाकू, 1 बका, 1 डंडा और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। कार्रवाई में रीठी थाना प्रभारी शाहिद, एसआई दिनेश चैहान, विनोद पटेल, एएसआई जयचंद उईके, सुशील प्रजापति, प्रधान आरक्षक अजय मेहरा, राम पाठक, आरक्षक शमशेर सिंह, नितेश दुबे, आशुतोष, अमन, विजय, घनश्याम, ज्ञानेंद्र, शहंशाह, जजकुमार और सायबर सेल के आरक्षक शुभम गौतम, अमित श्रीपाल की भूमिका रही। पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, एएसपी और डीएसपी के मार्गदर्शन में की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *