जनमत हिन्दी। कटनी जिले के कैमोर थाना अंतर्गत क्षेत्र के एक गांव में स्थित कच्चे मकान में दबिश देकर पुलिस टीम ने 14 पेटी शराब जब्त की है। यह कार्रवाई जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन शिकंजा के तहत की गई है। कच्चे मकान में अवैध रूप से शराब को भंडारित रखा गया था। जब्त की गई शराब की कीमत करीब 72 हजार रूपए आंकी गई है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम उसके संभावित ठिकानों में दबिश दे रही है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि जमुवानी कला गांव स्थित एक कच्चे मकान में काफी मात्रा में शराब का अवैध रूप से भंडारण किया गया। जिसके बाद कैमोर थाना प्रभारी कैमोर आशीष कुमार शर्मा की टीम ने मुखबिर के बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर संदिग्ध व्यक्ति ने बताया कि वह जमुवानी कला गांव निवासी सुरेन्द्र सिंह उर्फ पप्पू पिता दिलदार सिंह है। सुरेन्द्र से पूछताछ में जानकारी मिली कि बाहर वाले कच्चे मकान की परछी में शराब को रख गया। जिसके बाद पुलिस टीम ने संदिग्ध की निशानदेही पर परछी में घांस-पूछ के पीछे काफी मात्रा में खाकी रंग के कार्टूनों में छिपाकर रखी गई शराब को जब्त किया गया है। जब्त की गई शराब 14 कार्टून है जिसमें लगभग 126 लीटर शराब मिली है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 72 हजार रूपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने शराब का अवैध रूप से भंडारण करने के आरोप में कैमोर थाना क्षेत्र के जमुवानी गांव निवासी सुरेन्द्र पिता दिलदार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि कैमोर के खलवारा बाजार क्षेत्र में रहने वाले रोहित सिंह उर्फ पौहा ने शराब को गाड़ी से लाकर उसके घर में रखा था। आरोपी के कथर के आधार पर पुलिस ने रोहित सिंह उर्फ पौहा को भी मामले में आरोपी बनाया है। जिसकी तलाश की जा रही है। पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया और विजयराघवगढ़ एसडीओपी वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में की गई है। कार्रवाई में कैमोर थाना प्रभारी आशीष कुमार शर्मा, एसआई दिनेश करौसिया, एएसआई अखिलेश कुमार मिश्रा, प्रधान आरक्षक संतोष कटारिया, आरक्षक विनोद कुमार, अजीत तिवारी, अंकुल बागरी, विकास पुरी की भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ ऑपरेशन शिकंजा अभियान चलाया जा रहा है। अवैध मादक पदार्थ शराब, गांजा स्मैक के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।
कटनी में ऑपरेशन शिकंजा: कैमोर पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा आरोपी, 72 हजार की शराब जब्त










Leave a Reply