जनमत हिन्दी। कटनी नगर निगम क्षेत्र के हजारों जलकर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत देने की पहल की है। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के नेतृत्व में मेयर इन काउंसिल की बैठक में जलकर पर लगने वाले चक्रवृद्धि ब्याज को समाप्त कर उसकी जगह मात्र 15 प्रतिशत साधारण ब्याज लागू करने का ऐतिहासिक प्रस्ताव अनुमोदित करते हुए निगम सम्मिलन के समक्ष स्वीकृति के लिए पेश कर दिया गया है। बतादें वर्ष 2013 में पूर्व महापौर और परिषद द्वारा इस संबंध में निर्णय लिया गया था, लेकिन सक्षम आदेश जारी नहीं होने के कारण इसका क्रियान्वयन संभव नहीं हो सका। नगर निगम के सभी उपभोक्ताओं को जो सुविधा 2013 में नहीं मिल पाई थी अब वह महापौर प्रीति संजीव सूरी और एमआईसी सदस्यों के प्रयासों से जल्द मिलने की उम्मीद जागी है। महापौर की मौजूदगी में आयोजित हुई एमआईसी की बैठक में जलकर व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।लंबे समय से नागरिकों द्वारा चक्रवृद्धि ब्याज के कारण बढ़ते आर्थिक बोझ को लेकर पीड़ा जाहिर की जा रही थी। जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए मेयर इन काउंसिल ने संवेदनशीलता दिखाते हुए यह बड़ा निर्णय लेकर प्रस्ताव को अनुमोदित किया है। प्रस्ताव के तहत प्रमुख रूप से बकाया जलकर पर चक्रवृद्धि ब्याज समाप्त करने, केवल 15 प्रतिशत साधारण ब्याज लागू करने, हर वर्ष अप्रैल में 12 माह का अग्रिम जलकर भुगतान करने पर 1 माह की छूट प्रदान करने, 31 अगस्त 2026 तक एकमुश्त भुगतान करने पर बकाया अधिभार में 50 प्रतिशत तक की छूट देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है।शहरवासियों की की लगातार शिकायत प्राप्त होने के बाद महापौर ने कहा कि यह निर्णय पूरी तरह जनभावनाओं के अनुरूप है। अन्य नगर निगमों के नियमों का अध्ययन करने के बाद ही यह प्रस्ताव तैयार किया गया है। परिषद से अंतिम स्वीकृति मिलते ही इसे लागू कर दिया जाएगा, जिससे हजारों उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा और लंबित वसूली में भी तेजी आएगी। बैठक में मेयर इन काउंसिल सदस्य मौजूद रहे।
कटनी महापौर का बड़ा ऐलान: जलकर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, चक्रवृद्धि ब्याज खत्म करने का ऐतिहासिक फैसला










Leave a Reply