जनमत हिन्दी। कटनी नगर निगम सीमा क्षेत्र के शिवाजी वार्ड और बाबू जगजीवन राम वार्ड में लगभग 28 लाख रुपए की लागत से कराए जाने निर्माण कार्यों का महापौर प्रीति संजीव सूरी की उपस्थिति में वरिष्ठ नागरिकों से भूमिपूजन कराया गया। शिवाजी वार्ड में करीब 11 लाख रुपए की लागत से कब्रिस्तान मार्ग में सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। सड़क निर्माण की मांग क्षेत्रीय लोगों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। सड़क निर्माण होने से वार्डवासियों को आवागमन की बेतहर सुविधा मिलेगी। वहीं बाबू जगजीवन राम वार्ड में लगभग 13 लाख रुपए की लागत से कई स्थानों पर नाली कवरिंग कार्य कराया जाएगा। खुली नालियों के कारण गंदगी, दुर्गंध और जलभराव की परेशानी होती है। इन्हीं परेशानियों को दूर करने के लिए नाली कवरिंग कार्य कराया जा रहा है। भूमिपूजन के अवसर पर महापौर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य सिर्फ निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि शहर के सभी वार्ड में समान रूप से विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि कोई भी क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रहे। सड़क, स्वच्छता, जल निकासी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके। कार्यक्रम के अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद प्रभा गुप्ता और फामिदा आफताब ने कहा कि वार्डों में लंबे समय से समस्याओं के समाधान के लिए विकास कार्य कराए जाने की मांग की जा रही थी। पार्षदों ने कहा कि इन कार्यों के पूरा होने से वार्डवासियों को आवागमन, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। पार्षदों ने यह भी कहा कि वे भविष्य में भी वार्डवासियों की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए वार्डों का विकास कराया जाएगा। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य रमेश सोनी, सुभाष साहू, सुरेंद्र गुप्ता, पार्षद चोखे भाई, उपयंत्री जेपी सिंह बघेल सहित स्थानीय वार्डवासी उपस्थित रहे। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित समय में कराने के लिए कहा गया है।
वार्ड में बनेगी सड़क और नाली: महापौर की मौजूदगी में कराया गया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन, गंदगी और जलभराव से मिलेगी मुक्ति










Leave a Reply