कटनी में एल्डरमैन की घोषणा: विजयराघवगढ़, बरही और कैमोर को मिले नए चेहरे, विधायक संजय पाठक ने दी बधाई

जनमत हिन्दी। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा आज कटनी जिले के विजयराघवगढ़, बरही, कैमोर के एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) की घोषणा की गई है। जिसमें तीनों नगर परिषदों में चार-चार एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं। विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक ने सभी एल्डरमैनो को मिले नए दायित्वों को लेकर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में है कि एल्डरमैन के रूप में आपको मिला दायित्व एक अत्यंत जिम्मेदारी भरा पद है, जो सीधे तौर पर नगर के सुव्यवस्थित विकास और जन-भागीदारी से जुड़ा है। आप सभी से यह अपेक्षा है कि अपने-अपने नगरों में सुशासन, विकास कार्यों और नागरिकों की समस्याओं के निराकरण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। आपकी जानकारी, अनुभव से नगर निकायों को नई ऊर्जा मिलेगी, जिससे शहरों के विकास की गति तेज होगी। उन्होने नगर परिषद कैमोर के लिए नियुक्त एल्डरमैन शोभा सोनी, अरुण गुप्ता, सुनीता मुंगेरिया, श्रीमति किरण बर्मन बरही में नियुक्त एल्डरमैन किरण पटेल, रजनीश नामदेव, रघुनाथ गुप्ता, मनोज रावत, विजयराघवगढ़ में नियुक्त एल्डरमैन राकेश पांडे, भारत कोल, महेन्द्र ताम्रकार, रोशनी सोनी को बधाई दी। विधायक ने उम्मीद जताई है कि सभी एल्डरमैन विकसित विजयराघवगढ़, विकसित मध्यप्रदेश, विकसित भारत के संकल्प में अपना योगदान देगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *