जनमत हिन्दी। कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र स्थित सरकारी स्कूलों के मध्यान्ह भोजन बनाने के लिए रखे सिलेंडरों को चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने चोरी किए गए घरेलू गैस सिलेंडरों को भी बरामद कर लिया है।पुलिस ने बताया कि 16 जनवरी गुरूनानक वार्ड निवासी राधा रैदास ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अमाड़ी गांव के प्राथमिक स्कूल से अज्ञात चोरों ने सिलेंडर चोरी कर लिए हैं। इसी तरह 18 मार्च को संतोष सिंह ने शिकायत दर्ज कराई की पौड़ी गांव के माध्यमिक शाला से दो रसोई गैस सिलेंडर अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिए हैं। एक अन्य मामले में पकंज कुमार राय ने 21 मार्च को शिकायत दर्ज कराई की भजिया गांव के शासकीय माध्यमिक स्कूल से रसोई से पांच रसोई गैस सिलेंडर चोरी कर लिए गए हैं। तीनों ही शिकायतों पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया। चोरों को पकड़ने के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गैस सिलेंडर चोरी करने के संदेह में एनकेजे थाना क्षेत्र के रोशन नगर निवासी गांव निवासी मनोज कुमार यादव, खिरहनी निवासी दीपक कुशवाहा को हिरासत में लिया। पुलिस ने दोनों संदिग्धों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपियों गैस सिलेंडर चोरी करने की वारदात को अंजाम स्वीकार किया है। इस मामले में एक नाबालिग बालक को भी पकड़ा गया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए आठ सिलेंडरों को बरामद कर लिया है। पुलिस ने गैस सिलेंडर चोरी करने में उपयोग किए गए एक ऑटो रिक्शा को भी जब्त किया है। चोरी किए गए सिलेंडरों की कीमत करीब 25 हजार रूपए आंकी गई है। आरोपियों को पकड़ने में बड़वारा थाना प्रभारी एसआई केके पटेल, एसआई व्हीएस जायसवाल, एएसआई सतेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक नितेश डोंगरे, सायबर सेल के आरक्षक अमित श्रीपाल, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत, शिवप्रकाश तिवारी, सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, बृजलाल प्रजापति और ग्राम रक्षा समिति सदस्य कमलेश निषाद की भूमिका रही।पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया और डीएसपी रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई है।
सिलेंडर चोरी का खुलासा: कटनी पुलिस को मिली सफलता, दो बदमाश सहित एक नाबालिग गिरफ्तार










Leave a Reply