जनमत हिन्दी। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मोटर साइकिल चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। तीसरा आरोपी मनीष लोधी फरार था, जिसे भी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धरदबोचा है। इसी मामले में पुलिस ने चोरी के वाहनों को खरीदने वाले को भी आरोपी बनाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी के दस वाहन बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि चोरी के आरोप में पहले पन्ना जिले के रैपुरा निवासी गणेश साहू और पुष्पराज सिंह को गिरफ्तार किया गया था, इसी मामले में रैपुरा निवासी मनीष लोधी फरार था, जिसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से वाहन चोरियों के संबंध में पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रीठी, बिलहरी, बाकल और कटनी शहर के अलग-अलग स्थानों से मोटरसाईकिल वाहनो की चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपियों से चोरी की दस मोटर साइकिलों को बरामद गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मनीष लोधी शातिर वाहन चोर है जिसके खिलाफ पहले थाना रीठी में वाहन चोरी के तीन मामले, थाना रंगनाथनगर में एक मामला, थाना माधवनगर में दो मामले, कोतवाली और कुठला में एक-एक मामले दर्ज हैं। आरोपियों से चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की गई। जिसमें जानकारी मिली कि पन्ना जिले के रैपुरा निवासी समीम खान चोरी का वाहन खरीदता था, जिस पर पुलिस ने उसे भी आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की गई है। पुलिस लगातार चोरी की वारदातों के आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। कार्रवाई में रीठी थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद, उपनिरीक्षण दिनेश चौहान, विनोद पटेल, सहायक उपनिरीक्षक जयचंद उईके, सुशील प्रजापति, प्रधान आरक्षक अजय मेहरा, राम पाठक, आरक्षक शमशेर सिंह, नितेश दुबे, आशुतोष, अमन, विजय, घनश्याम, ज्ञानेंद्र, शहंशाह, शुभम गौतम की भूमिका रही। पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया और डीएसपी हेडर्क्वाटर के मार्गदर्शन में की गई है।
वाहन चोरों पर शिकंजा: शातिर बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 10 वाहन बरामद










Leave a Reply