जनमत हिन्दी। कैमोर थाना अंतर्गत खलवारा बाजार क्षेत्र से पिछले तीन दिनों से लापता एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतिका की पहचान खलवारा बाजार निवासी चाहत पिता जमील खान के रूप में हुई है। वह अपने नाना-नानी के साथ रहती थी। मृतिका पिछले तीन दिनों से अपने घर से लापता थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मर्ग प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मूल रूप से मैहर जिले की निवासी युवती चाहत खान वर्तमान में कैमोर के खलावारा बाजार स्थित अपने नाना-नानी के घर पर रहती थी। परिजनों के अनुसार 19 मार्च को रमजान के दौरान जब परिवार के लोग तड़के सेहरी की तैयारी के लिए उठे, तो चाहत अपने बिस्तर पर नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शनिवार दोपहर को शुक्ला मोहल्ला स्थित पुराने भुवनेश्वरी स्कूल के पास एक कुएं में स्थानीय लोगों ने शव देखा। सूचना पर पुलिस टीम मौके मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतिका की पहचान गुमशुदा चाहत खान के रूप में हुई है। कैमोर थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रहस्यमयी हालात में युवती की मौत: कुएं में मिली लाश, तीन दिन से थी लापता












Leave a Reply