जनमत हिन्दी। कटनी नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार द्वारा माधवनगर स्थित 7.50 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के अंतिम चरणों में चल रहे कार्यों, झिंझरी शैल वन के समाने चल रहे सीवर मेन ट्रंक लाइन के विस्तार कार्य सहित बरगवां स्थित डन कॉलोनी मोड़ से कटाए घाट मोड तक पाईप लाइन विस्तार के बाद कराए जा रहे रेस्टोरेशन कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने माधव नगर स्थित 7.50 एमएलडी क्षमता वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पहुंचकर वहां अंतिम चरणों के चल रहे विभिन्न कार्यों सहित एसबीआर, पीटीयू, एमपीएस, सीसीटी आदि का निरीक्षण करते हुए उनके कार्य करने की प्रक्रियाओं की जानकारी ली। निगमायुक्त ने बचे कार्य की जानकारी पीडीएमसी के प्रतिनिधि से लेते हुए कार्यो को तेजी से कराकर 31 मार्च तक ट्रीटमेंट प्लांट का ट्रायल रन शुरू करने के निर्देश दिए। इस दौरान निगमायुक्त ने एसटीपी प्लांट के आसपास की जमीनों की सुरक्षा की दृष्टि से सीमांकन कराने की के निर्देश भी दिए। झिंझरी स्थित चितरंजन शैल वन के सामने मार्ग में चल रहे सीवर मेन ट्रंक लाइन विस्तार कार्य के निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त ने धीमी गति होने और वायु गुणवत्ता प्रभावित होने पर नाराजगी जताई। नगर निगम आयुक्त ने नोटिस जारी करने के लिए कहा है। निगमायुक्त ने संबंधित क्रियान्वयन एजेंसी को कार्य के दौरान सुरक्षा मापदंडों का पालन करने के साथ ही अतिरिक्त मशीनरी और मेन पावर लगाकर एक सप्ताह में कार्य पूरा करने की हिदायत दी है।
नगर निगम आयुक्त ने डन कालोनी से कटाएघाट मोड़ तक सड़क पाइपलाइन विस्तार कार्यों के के बाद मोटरेबल सड़क बनाने के कार्य का निरीक्षण कर आवागमन की सुविधा के मद्देनजर प्राथमिकता से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों में अनावश्यक देरी नहीं हो और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। निगमायुक्त ने औद्योगिक क्षेत्र के रोड रेस्टोरेशन का कार्य तीन दिवस में प्रारंभ कराने के साथ ही, बारिश के पूर्व सभी प्रमुख मार्गों पर मोटरेबल कार्य पूरा करने के लिए कहा है।
इस दौरान उन्होंनेें स्थल पर लगातार पानी का छिड़काव करने के निर्देश निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को दिए। निरीक्षण के दौरान कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, उपयंत्री मृदुल श्रीवास्तव, पीडीएमसी से सौरभ नौगजा सहित निर्माण एजेंसी के ठेकेदारों की उपस्थिति रही।
निरीक्षण में खुली लापरवाही की पोल: सीवर प्रोजेक्ट में ढिलाई पर नाराजगी, नोटिस और चेतावनी जारी












Leave a Reply