जनमत हिन्दी। भगवान श्रीझूलेलाल के पावन जन्मोत्सव चेटीचंड्र महोत्सव के उपलक्ष्य में कटनी सिंधु नौजवान मंडल के तत्वाधान में रविवार को सिंधी पारिवारिक वॉकथन टू प्वाइंट जीरो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नई बस्ती स्थित सिंधु झूलेलाल मंगलम से हुआ। सिंधी पारिवारिक वॉकथन टू प्वाइंट जीरो में काफी संख्या में सिंधी समाज के महिलाएं, पुरूष, युवक-युवतियों सहित बच्चे शामिल हुए। इस अवसर पर एकता और स्वस्थ्य रहने का का संदेश दिया गया। महिलाओं ने सिंधु सनातन की प्रतीक केसरिया दुपट्टा अैर टोपी धारण कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम के दौरान जयकारों और उल्लासपूर्ण माहौल के बीच समाज की एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया। इस अवसर पर पंजीकृत प्रतिभागियों को प्राउड टू बी सिंधी कैप और आकर्षक उपहार दिए गए। सभी ने भगवान श्रीझूलेलाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। सिंधु नौजवान मंडल के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी समाजबंधुओं, संस्थाओं और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही समाज के सभी लोगों से कहा गया है कि वे चेटीचंड्र महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रमों को सफल बनाएं।
पारिवारिक वॉकथन में उमड़ा जनसैलाब: चेटीचंड्र महोत्सव पर सिंधी समाज का उत्साह, दिया भाईचारे और एकजुटता का संदेश










Leave a Reply