जनमत हिन्दी। कटनी के एनकेजे थाना क्षेत्र में एक युवती से छेड़छाड़ करने, जातिसूचक गालियां, जबरन रंग लगाने और युवती के भाई से घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने पैदल क्षेत्र में भी घुमाया, ताकि लोगों के अंदर पुलिस के प्रति यह भरोसा कायम रहे कि कोई भी बदमाश, गुंडा काननू का उल्लंघन करेगा तो उसे पकड़ा जाएगा। एनकेजे थाना प्रभारी ने बताया एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि चार मार्च की शाम करीब पांच बजे वह अपने चाचा-चाची के घर होली खेलने जा रही थी। इसी दौरान मनीष किराना स्टोर के सामने बाइक सवार सूरज रजक, देवा बंसल और पिंटू बंसल ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने युवती पर जबरन रंग डाला, जिसका विरोध करने पर विवाद शुरू हो गया। जब युवती के भाई समीर ने इस अभद्रता का विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे जातिसूचक गालियां दीं और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान युवती के चचेरे भाई आकाश चौधरी के साथ भी मारपीट की गई। विवाद बढ़ता देख पास में रहने वाला कुशवाहा परिवार बीच-बचाव करने आया। इस पर आरोपी सूरज रजक, देवा बंसल, पिंटू बंसल और अरमान खान उग्र हो गए। उन्होंने कुशवाहा परिवार के घर में घुसकर लात-घूंसों और प्लास्टिक के पाइपों से हमला कर मारपीट की। मारपीट में परिवार के सदस्यों को गंभीर चोंट आईं है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया। पुलिस ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देते हुए सूरज रजक (23), देवा बंसल (27 मोहल्ला), मनीष बंसल (25), आदित्य उर्फ पिंटू बंसल (26 ) और अरमान खान (28) को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम उसके ठिकानों में दबिश दे रही हैं। कार्रवाई में डीएसपी शिवा पाठक, एनकेजे थाना प्रभारी एसआई रुपेन्द्र राजपूत, एसआई नरेश झारिया, एएसआई मनोज कोडापे, प्रधान आरक्षक आरिफ हुसैन, शैलेष दमोहिया, प्रहलाद सैयाम, राजेश चौधरी, दिवाकर ओझा, आरक्षक अर्पित पटैल विजय राणा की भूमिका रही। पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया और मुख्य के उप पुलिस अधीक्षक रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई है।
गुंडागर्दी का पुलिस ने निकाला जुलूस: छेड़छाड़, धमकी और घर में घुसकर कि गई मारपीट, आरोपी गिरफ्तार










Leave a Reply