जनमत हिन्दी। प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के लिए दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में कांग्रेस ने कचहरी चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। जीतू पटवारी के निर्देश पर आयोजित इस विरोध में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय मर्यादा की रक्षा की मांग उठाई और मंत्री को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग करते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन के दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में इस प्रकार की असंसदीय एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग निंदनीय है। कांग्रेसजनों ने आरोप लगाया कि बार-बार इस तरह की भाषा का उपयोग लोकतांत्रिक परंपराओं को आहत करता है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। कांग्रेस पार्टी ने राज्य सरकार से मांग की कि संबंधित मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को तत्काल मंत्रिमंडल से हटाया जाए और उनका इस्ती$फा लिया जाए। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को और व्यापक करेगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला, महिला अध्यक्ष रजनी वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष करन सिंह चौहान, राकेश जैन, राजा जगवानी, आफताब चोखे भाईजान, प्रशांत जायसवाल, जालेम यादव, इस्तियाक अहमद, मंजू निषाद, जितेन्द्र गुप्ता, अजय जैसवानी, मनोज गुप्ता, श्याम पाहुजा, राकेश द्विवेदी, नारायण निषाद, दिग्विजय सिंह, मंगल सिंह, संजय गुप्ता, हाजी गुलाम जाफर, राजेश चावरे, अजय कोल, श्याम यादव, मुन्ना कुशवाहा, कल्लू दास बैरागी अदिता वर्मा, रूपा तिवारी, शोभा मंगलानी, शशि शेखर भारद्वाज, रमेश मिश्रा, प्रशांत पांडे, सुशील जायसवाल, जार्ज डेविड, सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थित रही। विरोध प्रदर्शन के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
औकात वाले बयान पर सियासी बवाल: कटनी में कांग्रेस का कचहरी चौराहे में विरोध प्रदर्शन, फूंका मंत्री का पुतला


































































































Leave a Reply