जनमत हिन्दी। जिले के विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक ने भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भेंट कर पिछले दिनों उनकी अध्यक्षता में कैबिनेट से स्वीकृत हुई 50 हजार एकड़ भूमि सिंचित करने वाली दो सिंचाई परियोजनाओं के लिए क्षेत्र की संपूर्ण जनता की ओर से आभार जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से विजयराघवगढ़ विधानसभा की जनता और किसानों की ओर से विजयराघवगढ़ आने और जनता की ओर से आभार धन्यवाद स्वीकार करने के लिए आमंत्रित किया। जिसपर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आगामी 28 फरवरी शुक्रवार को विजयराघवगढ़ विधानसभा में आने और किसानों द्वारा आयोजित सिंचाई की परियोजना देने के आयोजित आभार रैली में शामिल होकर किसानों व जनता की खुशियों में भागीदार बनने की इच्छा जताई।सीएम ने दी नदी पर पुलों और सड़कों की सौगातविधायक संजय पाठक ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भेंट कर पत्र के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कटनी एवं महानदी पर पुलों एवं गांवों को जोड़ने के लिए सड़को के प्रस्ताव दिए उन सभी प्रस्ताव को डॉ मोहन यादव ने सहर्ष स्वीकार करते हुए स्वीकृति प्रदान की। इन प्रस्तावों में कटनी नदी पर घूंसुर को कांटी क्षेत्र से जोड़ने के लिए उच्च स्तरीय पुल, महानदी पर बकेली से गुड़ेहा पिपरा को जोड़ने के लिए उच्च स्तरीय पुल इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में सुगमआवागमन की दृष्टि से ग्राम रोहनिया से गोंइंद्रा जिवारा मार्ग निर्माण, ग्राम कुंआ से कुठिया मोहगवां मार्ग निर्माण, ग्राम करौंदीखुर्द से बिचपुरा जाजागढ़ मार्ग, ग्राम कारीतलाई से गुडेहा मार्ग ,बरही खितौली रोड पर टेड़ी पुलिया से ऊटिन टोला मार्ग निर्माण, हदरहाटा सलैया सिहोरा मार्ग के निर्माण को स्वीकृत किया है । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा विधानसभा विकास की इन मांगों को तत्काल स्वीकृति प्रदान करने पर विधानसभा के प्रधान सेवक के रूप में क्षेत्र की जनता की ओर से विधायक संजय पाठक ने तत्काल रूप से धन्यवाद व्यक्त किया। सिंचाई परियोजनाओं से किसानों को मिलेगा फायदापिछले दिनों कैबिनेट की मंजूरी के बाद विजयराघवगढ़ विधानसभा के 30 ग्राम पंचायतों की 20 हजार हेक्टेयर या 50 हजार एकड़ से अधिक भूमि को बाण सागर डैम के पानी को दो लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से प्रेशर पाइप से खेतों तक पानी पहुंचाने वाली धनवाही और बरही सूक्ष्म उद्यम सिंचाई योजनाओं को स्वीकृति मिल गई। इन दोनों योजनाओं में लगभग 616 करोड़ की लागत से पूरा किया जाएगा जिससे मैहर जिले के 7 एवं कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा के 30 ग्राम पंचायतों की 50 हजार एकड़ खेतों तक पानी की लाइन बिछाकर कनेक्शन के माध्यम से भूमि को सिंचित किया जाएगा। विधायक संजय पाठक का$फी समय से आपार जल राशि वाले बाण सागर डैम के पानी को लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से खेतों तक पहुंचाने वाली योजना के लिए प्रयास कर रहे थे जिसके लिए उन्होंने जल संसाधन विभाग के विभागीय अधिकारियों के माध्यम से विस्तृत योजना सर्वे और डीपीआर बनाने के लिए कहा था और सम्पूर्ण योजना बनवाकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मिलकर स्वीकृति के लिए भी कहा था। आपको बतादें दोनों ही परियोजना के कार्य शुरू होने से जनता को काफी राहत मिलेगी। क्षेत्र के किसानों को फसल सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा।जिससे कृषि की स्थिति मजबूत होगी। जनता ने उम्मीद जताई है कि परियोजना के तहत कार्य को जल्द शुरू किया जाएगा।
सिंचाई परियोजनाओं से बदलेगी तस्वीर: किसानों के खेतों तक पहुंचेगा बाणसागर का पानी, 28 को विजयराघवगढ़ आएंगे सीएम












Leave a Reply