जनमत हिन्दी। मप्र की केबिनेट बैठक में जिले विजयराघवगढ़ के विधानसभा के बरही और विजयराघवगढ़ विधानसभा के 30 ग्राम पंचायतों की 25 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि को बाण सागर डैम के पानी को दो लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से प्रेशर पाइप से खेतों तक पानी पहुंचाने वाली धनवाही, बरही सूक्ष्म उद्यम सिंचाई योजनाओं को स्वीकृति मिल गई।
इन दोनों योजनाओं में लगभग 616 करोड़ की लागत से पूरा किया जाएगा। जिससे मैहर जिले के 7 और कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा के 30 ग्राम पंचायतों के 25 हजार हेक्टेयर भूमि को सिंचित किया जाएगा। विधायक संजय पाठक बहुत समय से बाण सागर डैम के पानी को लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से खेतों तक पहुंचाने वाली योजना के लिए प्रयास कर रहे थे जिसके लिए उन्होंने जल संसाधन विभाग के विभागीय अधिकारियों के माध्यम से योजना और डीपीआर बनाने के लिए मांग की थी। जिस पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के अध्यक्षता में आयोजित केबिनेट में धनवाही और बरही सूक्ष्म उद्यम सिंचाई योजनाओं को स्वीकृत कर दिया है । विजयराघवगढ़ विधानसभा के 30 ग्राम पंचायतों के 25 हजार हेक्टेयर भूमि को सिंचित करने वाली दो सिंचाई परियोजनाओं को स्वीकृति के लिए विधायक संजय पाठक ने क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री का आभार जताया है उन्होंने कहा कि परियोजना से हमारी सरकार के किसान कल्याण वर्ष में हर खेत तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने का है संकल्प को पूरा कर रही है इन दोनों परियोजनाओं से विजयराघवगढ़ विधानसभा के 14 हजार किसानों को लाभ मिलेगा। उन्होने विधानसभा क्षेत्र के सभी किसानों को बधाई देते एक बार फिर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रति क्षेत्र की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया है। बरही सूक्ष्म सिंचाई परियोजना से विधानसभा की विजयराघवगढ़ और बरही तहसील के केवलारी, गैरतलाई, उबरा, खन्ना बंजारी, धवईया, डोकरिया, सिजहरा, बनगवाँ, पथरेहटा, सिनगौड़ी, खिरवा, सिमरिया, रामपुर टोला, सिंघनपुरा, टिकरिया, पटपरहा, खलैन्धा, कुंदरही, गुहावल, बकेली, उरदानी, करौंदी कलां, झिरिया, बुजबुजा, करौंदी खुर्द, सिरोंजा, हनतला ग्राम को इसके अलावा धनवाही परियोजना से कुटेश्वर, इटम और इटौरा से पाइप और वॉल्व के माध्यम से सिंचाई का पानी मिलेगा।
कैबिनेट की मंजूरी: 616 करोड़ की दो लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं पर लगी मुहर, विजयराघवगढ़ विधायक की मांग पर सीएम ने दी सौगात












Leave a Reply