जनमत हिन्दी। कटनी जिले में यातायात व्यवस्था को सुधारने और सड़क हादसों को कम करने के लिए बुधवार को अभियान चलाया गया। मुख्य न्यायाधीश के निर्देश पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ काफी संख्या में चालानी कार्रवाई की गई और जुर्माना वसूल किया गया। वाहनों की जांच कार्रवाई एनकेजे थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 43 स्थित सुर्खी टैंक के पास और रीठी थाने के सामने मुख्य मार्ग पर की गई। कार्रवाई के दौरान न्यायिक अधिकारी स्वंय मौके पर मौजूद रहे। सुर्खी टैंक पर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में जांच अभियान चलाया गया। यहां यात्री बसों, भारी ट्रकों और लोडर वाहनों सहित अन्य वाहनों पर 57 चालान काटे गए। वहीं रीठी में मजिस्ट्रेट भी के नेतृत्व में जांच कार्रवाई की गई। जांच कार्रवाई के दौरान24 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया है। दोनों स्थानों पर की गई इस जांच कार्रवाई से करीब 1 लाख 5 हजार रुपए का जुर्माना वसूला किया गया है। वाहन जांच कार्रवाई अभियान के दौरान काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। यातायात थाना प्रभारी, संबंधित क्षेत्रों के थाना प्रभारी और भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद थे। अधिकारियों ने चालान काटने के साथ-साथ वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की सख्त हिदायत भी दी। कार्रवाई के दौरान मुख्य रूप से बिना हेलमेट, सीट बेल्ट का उपयोग न करने, ओवरलोडिंग, फिटनेस और बीमा दस्तावेजों की कमी, प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने वाले वाहनों की जांच की गई। मजिस्ट्रेट चेकिंग शुरू होने पर राजमार्ग और प्रमुख सड़कों पर चलने वाले लापरवाह वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। वाहन चालक कार्रवाई से बचने के लिए रास्ते बदलते नजर आ रहे थे। कुछ चालकों ने वाहन किनारे खड़े कर दिया। जांच कार्रवाई का उद्देश्य सड़क पर सुरक्षा मानकों का पालन कराना था। कार्रवाई के दौरान हड़कंप की स्थिति रही।
मजिस्ट्रेट चेकिंग से हड़कंप 81 वाहनों काटा चालान, 1 लाख 5 हजार का जुर्माना












Leave a Reply