कटनी में गूंजा हिंदू एकता का संदेश: मुख्य वक्ता अमित कनकने ने कहा- हिंदू धर्म जीवन जीने की पद्धति है, विश्व बंधुत्व इसकी आत्मा

जनमत हिन्दी। कटनी के बरही खंड के पिपरिया मंडल में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता समाजसेवी अमित कनकने रहे। इस अवसर पर उन्होंने सभी हिन्दुओं को संगठित होने का आह्वान किया। उन्होने कहा कि सभी के सुख की कामना हिंदू धर्म का मूल आधार है। हिंदू धर्म जीवन शैली है जीवन जीने की पद्धति है। हिंदू धर्म में विश्व बंधुत्व की भावना है। उन्होंने हिंदू समाज से पंच परिवर्तन के पंच तत्वों में से कम से कम एक को आत्मसात करने का आग्रह किया। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ ही प्लास्टिक का उपयोग कमसे कम करने, समाज और देश के प्रति हमारे दायित्व का निर्वहन करने के लिए कहा। साथ ही स्वदेशी वस्तुओं के अधिक से अधिक उपयोग करके भारत को आर्थिक रूप से सुदृढ़ और समर्थ बनाने का आव्हान सकल हिंदू समाज से किया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती और राष्ट्रगीत वंदे मातरम से हुआ। कार्यक्रम के दौरान अरविंद गर्ग, प्रमोद तिवारी, नागेंद्र पटेल, राजू सोनकर, पवन पांडेय, अरुण पटेल, सम्पत लाल कोल, कोमल प्रसाद पांडेय, नत्थू महाराज, बृन्दावन यादव, लल्लू कोल, राकेश गुप्ता, डॉ प्रमोद सुवन पांडेय, कमला प्रसाद गुप्ता, राजेश पटेल सहित काफी संख्या में हिंदू मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *