जनमत हिन्दी। कटनी शहर के मित्तल मॉल में विश्वासघात की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ मॉल के ही मैनेजर ने पद का दुरुपयोग करते हुए लाखों रुपये की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। कलेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रहे मैनेजर ने योजनाबद्ध तरीके से 16 लाख रुपये से अधिक की रकम चोरी की। शिकायत मिलते ही माधवनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता और आईपीसी की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चोरी की वारदात 13 जनवरी सुबह 11 बजे से 14 जनवरी सुबह 11 बजे के बीच हुई है। मित्तल मॉल (झिंझरी) के मालिक सुरेश कुमार मित्तल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनके मॉल के मैनेजर ने बड़ी रकम चोरी की है। जांच में सामने आया कि महावीर कॉलोनी निवासी मॉल के मैनेजर दीपक दाहिया उर्फ दीप दहायत ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कुल 16 लाख 5 हजार 687 रूपए की चोरी की। मैनेजर पर आरोप है कि उसने मॉल के कलेक्शन के पैसों को ठिकाने लगा दिया।शिकायत के बाद माधवनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मित्तल मॉल में लाखों की चोरी: मैनेजर ही निकला मास्टरमाइंड, कलेक्शन के रुपयों पर किया हाथ साफ












Leave a Reply