जनमत हिन्दी। कटनी के एनकेजे केंद्रीय विद्यालय में परीक्षा पे चर्चा के नवें संस्करण के लिए निर्धारित गतिविधियों का आयोजन उत्साह के साथ किया जा रहा है। आयोजन की शुरुआत राष्ट्रीय युवा दिवस पर 12 जनवरी को की गई थी और सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी जिसे पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया है, आयोजन का प्रारंभ प्राचार्य द्वारा स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करने की शपथ दिलाने के साथ हुआ। साथ ही स्वदेशी संकल्प दौड़ का भी विद्यालय में आयोजन किया गया। जिसमें स्वदेशी अपनाओ, वोकल फोर लोकल का संदेश दिया गया। इसमें छात्रों, शिक्षकों ने भी अपने विचारों और संकल्पों को साझा किया। विद्यालय में स्वदेशी खेल सत्र का आयोजन भी किया गया जिसमें छात्रों ने देशी खेलों जैसे कि कबड्डी, खो-खो में भाग लिया। जिससे टीम वर्क और खेल की भावना विकसित हुई। इसके अतिरिक्त मीम क्रिएशन गतिविधि में छात्रों ने अपने विचारों और भावनाओं को मीम्स के माध्यम से व्यक्त किया। उन्होंने परीक्षा और जीवन के विभिन्न पहलुओं पर व्यंग्यात्मक और मनोरंजक मीम्स प्रस्तुत किए। साथ ही गीत, कविता, पोस्टर मेकिंग, योग, ध्यान सत्र और नुक्कड़ नाटक जैसी अन्य गतिविधियां भी करवाई गई। कार्यक्रम के अंतिम दिन 23 जनवरी को विद्यालय में आपरेशन सिंदूर पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिले के 10 स्कूल पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय एनकेजे, पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय आयुद्ध निर्माणी , जवाहर नवोदय स्कूल बड़वारा, पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैलवारा कलां, पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जुहली, पश्चिम मध्य रेलवे विद्यालय एनकेजे, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एनकेजे, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटनी, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधव नगर कटनी, दिल्ली पब्लिक स्कूल कटनी के 100 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
स्कूल के प्राचार्य पंकज कुमार जैन ने कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य छात्रों को परीक्षा के दबाव से मुक्त करना और उन्हें जीवन कौशल सिखाना है।
परीक्षा पर चर्चा: छात्रों और शिक्षकों ने साझा किए अपने विचार, स्वदेशी अपनाने दिलाई शपथ












Leave a Reply