जनमत हिन्दी। स्वस्थ नगर के उद्देश्य को लेकर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी रविवार को रन फॉर कटनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आयोजक अधिवक्ता मौसूफ अहमद बिट्टू द्वारा रन फॉर कटनी को लेकर प्रतिभागियों के उत्साह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता था कि सुबह 7 बजे कड़ाके की ठंड होने के बावजूद छोटे-छोटे बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्गों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। रन फॉर कटनी मैराथन दौड़ शुरू होने के पहले वार्मअप सेशन कराया गया। जिसमें डीजे फ्रॉलिक्स की धुन पर नेहा मोटवानी, अलोक कचेर, मुस्कान संगतानी, शिखा रावलानी द्वारा लीड कराया गया इनके सॉन्गस की धुन पर हजारों की भीड़ थिरकने लगी। समर्पण भारत बिट्टू सेवा ट्रस्ट के सहयोग से जिला अधिवक्ता संघ, जिला एथलेटिक संघ, जिला खेल युवा कल्याण विभाग के मार्गदर्शन से जबलपुर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा, निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, मनीष गेई, अमित शुक्ला, प्रेम बत्रा, दिव्यांशु मिश्रा, ऋषभ मित्तल, सुमित अग्रवाल, मुकेश मुल्तानी ने हरी झंडी दिखाकर रन फॉर कटनी को रवाना किया। रन फॉर कटनी दौड़ स्टेशन चौराहे से शुरू होकर सुभाष चौक, मिशन चौक, चांडक चौक, आदर्श कॉलोनी, तिराहा घंटाघर, गर्ग चौराहा, बरही रोड होते हुए स्टेशन चौराहे पहुंच कर दौड़ समाप्त हुई। मैराथन दौड़ का नगर निगम के सामने डीपीएस स्कूल परिवार द्वारा, चांडक चौक में मलिक परिवार द्वारा, घंटाघर के पास यूथ हॉस्टल एसोसिएशन द्वारा, गर्ग चौराहे पर चौहान परिवार द्वारा वॉटर, ड्रिंक एंड फास्टफूड की व्यवस्था की गई। रन फॉर कटनी में जिले के सभी स्कूलों, कोलेजों, समाजसेवियों, छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कुछ प्रतिभागियों को आयोजन के तहत निशुल्क टी शर्ट और टोपी भी दी गई। नारी शक्ति सम्मान और ग्रुप सम्मान, सोशल मीडिया योद्धाओं का सम्मान किया। साथ ही महिलाओं और बेटियों का भी सम्मान किया गया। जिसमें श्रीमती नीतू लालवानी, श्रीमती अनामिका बाजपेई, श्रीमती जूही सीरवानी, पूर्वी शुक्ला शामिल रहीं। इस अवसर पर बच्चों ने ग्रुप डांस के माध्यम से समाज में एकता और स्वस्थ रहने का संदेश दिया। गीतांजलि कला परिषद की संचालक सपना नामदेव द्वारा ग्रुप डांस की प्रस्तुति दी गई। रॉक बैंड लाइव की प्रस्तुति दीपक अंश, मनीष, राज की टीम द्वारा दी गई। रन फॉर कटनी में डीजे फ्रॉलिक्स आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में समाजसेवी संदेश जैन, शशांक अग्रवाल,चीनी चेलानी, विकास गुप्ता सहित अन्य की उपस्थिति रही।
रन फॉर कटनी का भव्य आयोजन: डीजे की धुन पर वार्मअप, मैराथन दौड़ से दिया फिट इंडिया का संदेश












Leave a Reply