ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान: जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने कहा- स्वामी विवेकानंद द्वारा बताए मार्ग पर चले युवा पीढ़ी

जनमत हिन्दी। कटनी में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर व्याख्यान माला और ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर के सभागार में किया गया। प्रथम चरण में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने स्वामी विवेकानंद के जीवन के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि युवाओं को उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। साथ ही मध्य प्रदेश शासन के सफलतम 2 वर्ष पूरा होने पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए शासन की योजनाओं को जरूरतमंद हितग्राहियों तक पहुंचाने में जन अभियान परिषद की भूमिका का उल्लेख करते हुए सभी से इस कार्य में सहयोग करने अपेक्षा की। साथ ही ग्रामों को समृद्ध बनाने के लिए शिक्षा स्वास्थ्य जल संरक्षण पर्यावरण संरक्षण ऊर्जा संरक्षण नशा मुक्ति स्वच्छता जैविक एवं प्राकृतिक कृषि जैसे महत्वपूर्ण विषयों में ग्रामों में काम करने की आवश्यकता पर बल देते हुए अपनी विरासत को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *