रेलवे ट्रेक पर चालक की मौत: परिजनों ने लगाया वाहन मालिक पर प्रताड़ना का आरोप, सड़क में लगाया जाम

जनमत हिन्दी। कटनी जिले के बड़वारा थाना अंतर्गत चपहनी गांव से निकले रेलवे ट्रेक में बुधवार को एक युवक का शव का मिला है। युवक ने आत्महत्या की है या उसके साथ हादसा हुआ है, बात की जानकारी पुलिस जांच के बाद ही मिलेगी, लेकिन युवक के परिजनों ने इस मामले में प्रताड़ना का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि युवक पेशे से वाहन पिकअप वाहन का चालक था और उसके मालिक द्वारा उसे प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके परेशान होकर युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने बड़वारा के मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जिसके कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस की काफी समझाइस और कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ। जिसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम प्रदर्शन समाप्त किया। तब जाकर वहां पर आवागमन सामान्य हो सका। जानकारी के अनुसार बड़वारा थाना क्षेत्र के चपहानी गांव निवासी आनंद गाडरी (24) का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं परिजनों का कहना है कि पिछली 12 जनवरी को सांधी गांव जाते समय पिकअप वाहन बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिससे वाहन को कुछ क्षति पहुंची थी। परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद से वाहन मालिक सुशील राय आनंद पर नुकसान की भरपाई के लिए दबाव बना रहा था। मृतक के पिता के आरोपों के अनुसार आनंद के साथ मारपीट की गई और उसे झूठे केस में फंसाने की धमकियां दी गईं। इसी प्रताड़ना और डर के कारण आनंद ने गांव के पास रेलवे ट्रैक पर अपनी जान दे दी। कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने शव सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी आरोपी वाहन मालिक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे थे, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों के निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन के बाद बाद करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया जा सका। जिसके बाद आवागमन सामान्य हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *