जनता की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस: दूषित पानी से मौतों पर कांग्रेस का आक्रोश, दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने की मांग

जनमत हिन्दी। इंदिरा ज्योति समारोह के अवसर पर कांग्रेस पार्टी द्वारा जनहित से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही। इस अवसर पर पूर्व सांसद और मप्र प्रभारी सुरेंद्र सिंह ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री राजेंद्र मिश्रा, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, मुख्य समन्वयक शैलेन्द्र श्रीवास्तव और राष्ट्रीय समन्वयक भास्कर राव रोकड़े विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की ज्वलंत समस्याओं पर खुलकर बात रखी। इंदौर में दूषित पानी पीने से 20 निर्दोष नागरिकों की मौत को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की और इसे प्रशासनिक लापरवाही और असंवेदनशीलता का परिणाम बताया। नेताओं ने मांग की कि दोषियों पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज हो, पीड़ित परिवारों को सम्मानजनक मुआवजा मिले और निष्पक्ष न्यायिक जांच कराई जाए। साथ ही इंदिरा गांधी के विचारों, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी हमेशा गरीब, कमजोर और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। इंदिरा जी के आदर्श आज भी कांग्रेस की नीति और नीयत का आधार हैं। कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला, वीरेंद्र द्विवेदी, हरिशंकर शुक्ल, रामनरेश त्रिपाठी, बीएम तिवारी, राकेश जैन, रजनी वर्मा, राजा जगवानी, शैलेन्द्र शुक्ला, राजेश जाटव, जितेंद्र गुप्ता, अजय जैसवानी, रंजीत सिंह, राकेश गुड्डू द्विवेदी, प्रेम बत्रा, मुकेश परौहा, सुशील जायसवाल, मुन्ना कुशवाहा, श्याम पाहुजा, संजय गुप्ता सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *