जनमत हिन्दी। कोतवाली थाना क्षेत्र में हो रही चोरी की वारदातों के विरोध में शुक्रवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाने का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए नारेबाजी की और हनुमान चालीसा का पाठ कर अपना विरोध जताया। दोपहर में काफी संख्या में बजरंग दल के सदस्य थाने पहुंचे और मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए। लगभग 40 मिनट तक चले इस प्रदर्शन के दौरान उन्होंने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मंदिरों की सुरक्षा नहीं सुनिश्चित की गई और धर्मांतरण के मामलों पर रोक नहीं लगी, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। कोतवाली थाने के घेराव प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर एएसपी संतोष कुमार डेहरिया कोतवाली थाने पहुंचे। इस दौरान उन्होने प्रदर्शनकारियों की शिकायतों को सुना और कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान एएसपी को ज्ञापन सौपा। जिसमें मांग की गई है कि शहरी क्षेत्र के कुछ मंदिरों के ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। एएसपी ने बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। जल्द ही मंदिरों में चोरी करने वाले बदमाशों को पकड़ा जाएगा।
मंदिरों में चोरी, बजरंग दल में आक्रोश: कोतवाली थाने का किया घेराव, उग्र आंदोलन की चेतावनी


































































































Leave a Reply