जनमत हिन्दी। जय प्रकाश वार्ड में पार्षद द्धारा निर्माण कार्य में अनावश्यक व्यवधान उत्पन्न करने की शिकायत नगर निगम आयुक्त से की गई है। शिकायतकर्ता ठेकेदार मोनू गुप्ता ने बताया कि वह जयप्रकाश वार्ड स्थित एक निजी भूमि पर नगर निगम की वैधानिक प्रक्रिया और नियमों के अनुरूप निर्माण कार्य करवा रहा है लेकिन वार्ड पार्षद शिब्बू साहू द्धारा उक्त निर्माण कार्य में अनावश्यक व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है। निर्माण कार्य में पार्षद शिब्बू साहू द्वारा बार-बार अनावश्यक हस्तक्षेप और रोकटोक की जा रही है जबकि संबंधित भूमि निजी है और निर्माण कार्य से संबंधित आवश्यक दस्तावेजव अनुमतियां उपलब्ध हैं। इसके बावजूद कार्य को बाधित किया जा रहा है, जिससे आर्थिक और मानसिक क्षति हो रही है। मोनू गुप्ता ने नगर निगम आयुक्त से शिकायत पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसके द्वारा पहले भी मौखिक शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
बेवजह परेशान का रहा पार्षद: भवन निर्माण ठेकेदार ने की आयुक्त से शिकायत, कार्रवाई की मांग












Leave a Reply