तेंदुए की दस्तक से दहशत: बहोरीबंद के राखी गांव की सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, सावधान रहने की सलाह

जनमत हिन्दी। जिले के बहोरीबंद वन परिक्षेत्र के कुआं वृत्त के ग्राम राखी में मंगलवार देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ देखे जाने की सूचना पर वन विभाग सतर्क हो गया है और आसपास के ग्रामीणों क्षेत्रों के ग्रामवासियों को भी सावधान रहने के लिए कहा गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात कुछ कार सवार जब सड़क मार्ग से गुजर रहे थे, तब उनकी नजर सड़क किनारे बैठे तेंदुए पर पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों ने अपनी गाड़ियों की लाइट की रोशनी में तेंदुए का वीडियो बनाया। तेंदुए के दस्तक ने क्षेत्र के ग्रामीणों में भय का महौल है, क्षके के किसानों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ी हुई है। स्थानीय किसानों के अनुसार पिछले लगभग एक महीने से आसपास के खेतों में तेंदुए की मौजूदगी महसूस की जा रही थी। कई किसानों ने पहले भी इसे देखने का दावा किया था, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने क्षेत्र का मुआयना कर पदचिह्नों की पुष्टि की थी। विभाग तब से ही अलर्ट है, लेकिन अब आबादी क्षेत्र के करीब देखे जाने से खतरा बढ़ गया है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। विभाग ने लाउडस्पीकर और जनसंपर्क के माध्यम से ग्रामीणों को रात में अकेले घर से बाहर नहीं निकलने, पालतू मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर बांधने और जंगल से सटे इलाकों और खेतों की ओर जाने से बचने की सलाह दी गई है। वन परिक्षेत्र अधिकारी देवेश गौतम ने बताया, कुआं वृत्त के अंतर्गत ग्राम राखी के रमैया स्थान पर तेंदुआ दिखाई देने की सूचना मिली थी। टीम को तत्काल मौके पर रवाना कर दिया गया था। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन दिनों वन विभाग की ओर से वन्य प्राणियों की गणना का कार्य भी किया जा रहा है, वन विभाग की टीम क्षेत्र में पहले से ही सक्रिय है। ग्रामीणों को सावधान रहने के लिए कहा गया है। जंगल की ओर अकेले जाने से मना किया गया है। खेत की तकवारी के दौरान भी सतर्क रहने के लिएकहा गया है, ताकि किसी तरह की वन्यजीव और इंसान के बीच संघर्ष की स्थिति नहीं बने। बतादें कि कुछ दिन पहले ही तेंदुए ने विजयराघवगढ़ क्षेत्र में एक दस वर्षीय मासूम का शिकार कर मारा डाला था, हालांकि वन विभाग की टीम ने तेंदुए का रेस्क्यू कर उसे सतना जिले के मुकुंदपुर चिड़िया घर भेज दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *