जनमत हिन्दी। शनिवार सुबह लगभग साढ़े 11 बजे अचानक लगी आग की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद काबू पा लिया। जानकारी के अनुसार कंट्रोल रूम के माध्यम से सुभाष चौक स्थित फूड आइसलैंड रेस्टोरेंट में अग्नि दुर्घटना की सूचना मिली थी। जिसके बाद नगर निगम प्रशासन द्वारा सूचना को गंभीरता से लेते हुए फायर वाहन को टीम के साथ निर्धारित समय पर घटना स्थल सुभाष चौक पहुंची। जहां पर आग में काबू पाने के लिए राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। सहायक फायर अधिकारी शैलेन्द्र कुमार दुबे ने बताया कि फायर कर्मचारियों ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए जल्द ही आग पर काबू पा लिया है। टीम द्वारा समय रहते की गई कार्रवाई से हादसे की व्यापकता पर रोक लगाने में सफलता मिल सकी। निगम प्रशासन ने बताया कि फायर ब्रिगेड दल हमेश अलर्ट मोड पर कार्यरत है और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के लिए रवाना किया जाता है।
कटनी के रेस्टोरेंट में लगी आग: सुभाष चौक में हुई घटना, फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्क्त के बाद बुझाई आग












Leave a Reply