जनमत हिन्दी। कटनी शहर क्षेत्र में वायु प्रदूषण को नियंत्रित कर लोगों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा वर्तमान में किए जा रहे प्रयासों में और भी सुधार की गुंजाइश है। इसके लिए निर्धारित रूट चार्ट के अनुरूप ही प्रत्येक मार्ग की सुनियोजित लगातार सफाई के प्रयासों को व्यापक स्तर से किए जाने की आवश्यकता है। तभी शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित करने में सफलता हासिल की जा सकेगी। ये बातें नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान कहीं। नगर निगम आयुक्त ने सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर नियमित यांत्रिक और मैनुअल सफाई करने, स्वीपिंग मशीन के माध्यम से धूल नियंत्रण की कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने मुख्य मार्गों के किनारे, डिवाइडर, पेवर ब्लॉक के ऊपर जमा धूल मिट्टी की सफाई कराने के लिए कहा। निगमायुक्त ने घुमंतू मवेशियों के विचरण पर नियंत्रण के लिए प्रतिदिन कारगर कार्रवाई करने के साथ ही सफाई नियमों का पालन नहीं करने, अमानक पॉलीथिन का उपयोग करने, निर्माण और तोड़फोड़ कार्यों से उत्पन्न धूल पर नियंत्रण, सार्वजनिक मार्गों पर निर्माण सामग्री रखने वालों के खिलाफ मौके पर जुर्माना कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य मार्गों डिवाइडर के अंदर सुंदर छोटे फूलदार पौधों का रोपण कर करने कहा गया है।
गदंगी फैलाने पर जुर्माना: साफ-सफाई व्यवस्था को और बेतहर करने के निर्देश, सड़कों से हटाए जाएंगे आवारा मवेशी












Leave a Reply