मदद करना सामाजिक दायित्व: जरूरतमंदों को कलेक्टर ने दिए गर्म कपड़े, हजारों ग्रामीणों को बांटे गए कंबल और ऊनी वस्त्र

जनमत हिन्दी। कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी ने नववर्ष पर ग्राम मोहनिया और दूरस्थ ग्राम शाहपुर पहुंच कर बुजुर्गों, गरीबों और जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किया।  इस दौरान कलेक्टर ने  हजारों जरूरतमंदों को दोनों गांवों में ठंड से राहत दिलाने के लिए गर्म कंबलों और ऊनी वस्त्रों का वितरण किया। कलेक्टर ने कहा कि जरूरतमंदों तक मदद पहुंचना अत्यंत महत्वपूर्ण है और समाज के हर व्यक्ति को यथासंभव इसमें सहयोग करना चाहिए।  चाहे भले ही एक व्यक्ति को ही अपनी क्षमता और हैसियत के अनुसार ठंडी से बचने के लिए गरम कपड़े या कंबल उपलब्ध कराएं। ज़रूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना सभी का सामाजिक दायित्व है। सही मायनों में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना ईश्वर की सेवा के समान है।  इस अवसर पर कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ और निगमायुक्त ने शाहपुर के शक्तिधाम सेवा आश्रम में पहुंच कर पवनपुत्र भगवान श्री हनुमानजी का दर्शन,  पूजन का पुण्य लाभ अर्जित किया। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार, अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्र, संयुक्त कलेक्टर जितेन्द्र पटेल, एसडीएम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर प्रदीप कुमार मिश्रा, विंकी सिंहमारे उइके,  ज्योति लिल्हारे तहसीलदार अजीत तिवारी सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *